फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दूध वितरण न होने पर अभिभावकों का प्रदर्शन

दूध वितरण न होने पर अभिभावकों का प्रदर्शन

Thu, 13 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
दूध वितरण न होने पर अभिभावकों का प्रदर्शन
रूखालू। प्राथमिक विद्यालय मंगरौली में छात्रों को दूध वितरण करते समय हंगामा खड़ा हो गया। प्रधानपति ने बच्चों को मानक के मुताबिक दूध न मिलने और कुछ बच्चों को दूध उपलब्ध नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे बच्चों के अभिभावकों ने शिक्षकों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हसनपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मंगरौली में बुधवार को मानक के अनुसार दूध वितरण न होने और कुछ बच्चों को दूध न मिलने से नाराज ग्राम प्रधान पति और अभिभावकों ने शिक्षकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पति ओमकार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय हथियाखेड़ा में 67 बच्चे उपस्थित हैं, बच्चों के लिए 3 लीटर दूध शिक्षकों के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। मात्र 54 बच्चों को दूध मिल पाया। प्राथमिक विद्यालय मंगरौली में 70 बच्चे उपस्थित हैं, शिक्षकों के द्वारा यहां पर भी 3 लीटर दूध बच्चों के लिए मंगवाया गया। जिसमें से 46 बच्चों को दूध मिल सका है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगरौली में 26 बच्चों में मात्र 14 बच्चों को दूध मिल पाया। बताया कि इतने कम दूध में भी दूध की मात्रा से ज्यादा पानी मिलाकर बच्चों को पिलाया गया है। पानी मिलाने के बावजूद भी कुछ बच्चों को दूध नहीं मिल सका है। सूचना मिलते ही अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई। अभिभावकों ने शिक्षकों के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान जितेंद्र कुमार, चंद किशोर, मुकेश, महावीर सिंह, झाबुआ, मनवीर सिंह, नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed