{"_id":"5b9418d2867a55019a1f7ce1","slug":"191536432338-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 3133 वादों का हुआ निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3133 वादों का हुआ निपटारा
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित 3133 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना के मामलों में 97 लाख 40 हजार रुपये का प्रतिकर दिलाया गया। लघु आपराधिक वादों में दो लाख 96 हजार 760 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सिंह के अनुसार जिला जज रमेश तिवारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें जिला जज रमेश तिवारी ने मोटर दुर्घटना के दो वादों में आठ लाख 40 हजार, एडीजे प्रथम संजीव पांडेय ने चार वादों में 15 लाख 62 हजार, एडीजे सुनील कुमार ने दो वादों में सात लाख, एडीजे रजनीश कुमार ने दो वादों में छह लाख पांच हजार, एडीजे ओपी वर्मा ने दो वादों में दो लाख 20 हजार, एडीजे मुमताज अली ने पांच वादों में 22 लाख पांच हजार, एडीजे एफटीसी डा.पल्लवी अग्रवाल ने चार वादों में दस लाख 43 हजार, एडीजे नगीना चंद्रशेखर मिश्र ने तीन वादों में आठ लाख 35 हजार, एडीजे एफटीसी प्रमोद गंगावार ने छह लाख 35 हजार का प्रतिकर दिलाया। एडीजे रजनीश कुमार ने 352 वादों का निस्तारण किया। परिवाद न्यायाधीश सुनीत चंद्रा ने 44 वैवाहिक वादों का आपसी सुलह समझौते से निस्तारण कराया। सीजेएम बिजनौर उदयवीर सिंह ने फौजदारी के 814 वादों का निस्तारण कर एक लाख 35 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। बिजनौर मुख्यालय पर अन्य मजिस्ट्रेट अदालतों द्वारा 886 वादों का निस्तारण कर 68 हजार 240 रुपये, नजीबाबाद स्थित मजिस्ट्रेट न्यायालयों ने 159 वादों का निस्तारण कर 83 हजार 390 रुपये, नगीना स्थित मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 713 वादों का निस्तारण कर 37 हजार 130 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। प्री लिटिगेशन बैंक मामलों में बैंक एवं राजस्व के 2717 वादों का निस्तारण किया गया। बैंक द्वारा एक करोड़ 14 लाख 83 हजार 679 रुपये की बकाया ऋण राशि समझौते के आधार पर वसूली गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में लगे एसबीआई के शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने किया। बैंक द्वारा 95 खातों का निस्तारण 45.21 लाख रुपये में किया गया। 14.05 लाख की वसूली मौके पर ही की गई। मुख्य प्रबंधक विजय बहादुर सक्सेना, निशिकांत शर्मा, प्रियंका गुप्ता, बलदेव सिंह, मुकेश त्यागी, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।