फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सरप्लस शिक्षक दूसरे स्कूलों के लिए आज भरेंगे विकल्प पत्र

सरप्लस शिक्षक दूसरे स्कूलों के लिए आज भरेंगे विकल्प पत्र

Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सरप्लस शिक्षक दूसरे स्कूलों के लिए आज भरेंगे विकल्प पत्र
सरप्लस शिक्षक दूसरे स्कूलों के लिए आज भरेंगे विकल्प पत्र
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 192 सरप्लस शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजने की तैयारी कर ली गई है। सरप्लस शिक्षक 29 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज में विकल्प पत्र भर कर स्कूल लॉक करेंगे। शिक्षकों की आपत्तियों का निस्तारण किया गया है।

जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों से सरप्लस शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजने की कवायद एक महीने से की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कई बार शिक्षकों से आपत्ति मांगी तथा सरप्लस शिक्षकों की सूची भी प्रकाशित की। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि शिक्षकों की आई आपत्तियों का निस्तारण ब्लॉक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा कराया गया है। इसके उपरांत जिले के 192 अध्यापक व अध्यापिका सरप्लस शिक्षक चिह्नित किए गए हैं। जो स्कूलों में मानक से अधिक तैनात हैं। उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजने के लिए 29 अगस्त को पूर्वाह्न 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में उपस्थिति हो कर रिक्त पदों वाले स्कूलों में भेजने के लिए विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। एक दो दिन में इन शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed