{"_id":"5b6b4af44f1c1bcb2e8b53da","slug":"191533758196-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कांड के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कांड के विरोध में कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। देवरिया बालिका गृह में बालिकाओं के साथ दुराचार के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला प्रभारी जरगाम हैदर के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। एडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा गया कि देवरिया कांड पर मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर सरकार को बर्खास्त किया जाए। कांड की हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए। गायब 18 लड़कियों को तुरंत ढूंढ कर गृह में लाया जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग और पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोक लगाकर उसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। शकील, डॉक्टर महफूज, रशीद, शादाबउद्दीन मौजूद रहे।