फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में शुरू हुई घृतकुमारी की खेती

जिले में शुरू हुई घृतकुमारी की खेती

Fri, 03 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जिले में शुरू हुई घृतकुमारी की खेती
जिले में शुरू हुई एलोवेरा की खेती
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एलोवेरा (घृतकुमारी) की खेती शुरू हो गई है। झालू के पास एक किसान ने घृतकुमारी की खेती शुरू की है। यह कायाकल्प औषधि मानी जाती है। गन्ने की खेती के रूप में पहचान बना चुके जिले में किसान द्वारा घृतकुमार की खेती करना नई पहल है।
झालू के किसान विशाल कुमार ने घृत कुमारी की खेती शुरू की है। नूरपुर रोड पर गांव गोलबाग के पास 15 बीघा जमीन में घृत कुमारी की खेती की है। इसकी फसल बेचने में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। फसल को कंपनियां खेत से ही खरीद लेंगी। इसकी फसल चार साल तक उत्पादन दे सकती है। अब कृषि विभाग और किसानों को भी घृतकुमारी की खेती के लिए जागरूक कर रहा है। एक बीघा जमीन में घृत कुमारी के ढाई हजार पौधे तक लगते हैं। पहले साल में यह एक फसल देती है, इसके बाद साल में दो फसल देती है।
विज्ञापन

घृतकुमारी की पत्तियों की कीमत सात रुपये से दस रुपये प्रति किलो तक होती है। एक बीघा जमीन में 40 क्विंटल माल तक निकल सकता है। इस तरह एक बीघा जमीन में 40 हजार तक की फसल हो सकती है। घृतकुमारी में कोई रोग या कीट नहीं लगता है, इसलिए इसकी खेती खुद ही जैविक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed