फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ढाई साल से मानदेय नहीं मिलने पर मदरसा शिक्षकों में रोष

ढाई साल से मानदेय नहीं मिलने पर मदरसा शिक्षकों में रोष

Sun, 22 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ढाई साल से मानदेय नहीं मिलने पर मदरसा शिक्षकों में रोष
अमरोहा। ऑल इंडिया मदरसा मॉडर्न टीचर एसोसिएशन की एक बैठक शनिवार को मदरसा हजरत बाबा फरीद कुशक मोहल्ला में हुई, जिसमें ढाई साल से मदरसा शिक्षकों को मानेदय नहीं मिलने पर रोष जताया गया। साथ ही सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

ऑल इंडिया मदरसा मॉडर्न टीचर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम ने कहा कि मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भरसक प्रयास किए। उन्हीं के प्रयासों से 1998 में मदरसा आधुनिकीकरण योजना लाई गई। इससे सर्वसमाज के बच्चों को जोड़न के लिए मदरसों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाकर तीन कर दी गई। पूर्व प्रधानमंत्री के मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के सपने को पूरा करती नहीं दिख रही है। यही वजह है कि मदरसा शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। जबकि प्रदेशभर में 30 हजार मदरसा शिक्षकों को ढाई साल से मानदेय नहीं मिला। बैठक में कलीम अशरफ, संजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, गौतम सिंह, योगेश चंद्र, नन्हें मिया, रईस अहमद, वीर बहादुर सिंह, पूजा रानी, रूबी चौधरी, मुजम्मिल हुसैन, काजिम उद्दीन, शोभित गुप्ता आदि मदरसा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed