{"_id":"5b3d1cb04f1c1b78468b49f6","slug":"191530731696-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में चलेंगी अब चुनाव पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में चलेंगी अब चुनाव पाठशाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में चलेंगी चुनाव पाठशाला
बिजनौर। गांवों में अब चुनाव पाठशाला लगाकर वोटरों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूलों में निर्वाचन साक्षरता क्लब बनाए जाएंगे। क्लब में शामिल शिक्षक और विद्यार्थी साथी विद्यार्थियों व आसपास के वोटरों को वोट बनवाने से जुड़ी सभी प्रक्रिया बताएंगे और वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे।
चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर बार पूरे प्रयास किए जाते हैं। इसमें स्कूली बच्चों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। स्कूलों के बच्चे रैली आदि के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करते हैं। इस बार विद्यार्थियों की भूमिका और बढ़ाई गई है। इस बार सभी इंटर कॉलेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब बनेंगे। स्कूल के दो शिक्षक इसके नोडल अधिकारी होंगे।
क्लब में कक्षा नौ से 12 तक के दो दो विद्यार्थी शामिल किए जाएंगे। क्लब के ये सदस्य बाकी विद्यार्थियों को वोट बनवाने, कटवाने, स्थानांतरित कराने आदि के बारे में बताएंगे। इसके अलावा बीएलओ गांवों में चुनाव पाठशाला लगाएंगे। गांव वालों को चुनाव व वोट का महत्व बताया जाएगा। इस चुनाव पाठशाला में निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि इंटर कॉलेज के प्रतिनिधियों की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता अभियान से सीधे जोड़ने से लाभ होगा।