{"_id":"5b3d1b944f1c1b0e278b491c","slug":"191530731412-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानाबाना भूमि की पैमाईश को लेकर ग्रामीण व प्रधान पुत्र आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तानाबाना भूमि की पैमाईश को लेकर ग्रामीण व प्रधान पुत्र आमने सामने
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि की पैमाईश को लेकर ग्रामीण-प्रधान पुत्र आमने सामने
कासमपुरगढ़ी। तानाबाना की भूमि की पैमाईश को पहुंची राजस्व टीम के सामने ही ग्राम प्रधान पुत्र और ग्रामीण आमने सामने आ गए। राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पैमाईश कर निशान लगा दिए हैं।
ग्राम सीरवासुचंद में तानाबाना की भूमि को लेकर बिरादरी और ग्राम प्रधान पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बिरादरी ने प्रधान पुत्र पर तानाबाना की भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत कर भूमि की पैमाईश कराने की गुहार लगाई थी। आरोप है कि प्रधान पुत्र ने राजस्व टीम से मिलकर तानाबाना की भूमि पर अवैध निर्माण कर लिया। शिकायत पर हरकत में आई राजस्व टीम ने बुधवार को गांव पहुंचकर भूमि की पैमाईश कर निशान लगा दिए। भूमि पैमाईश के दौरान प्रधान पुत्र व ग्रामीण आमने सामने आ गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों में विवाद शांत कराया। राजस्व टीम ने बिरादरी को जमीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस अवसर पर आसिफ, भूरे, जिशान, कलवा, नरेश कुमार, योगेश कुमार, शराफत, अशरफ रहे।