{"_id":"5b328d0b4f1c1bc96b8b85bb","slug":"191530039563-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जे के मलबे में दबने से बच्चें की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जे के मलबे में दबने से बच्चें की मौत
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। रिश्तेदारी में मौत होने पर अपनी मां के साथ आया बालक छज्जा गिरने से मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारवाले शव को अपने घर ले गए, जबकि घायल को बिजनौर रेफर कर दिया गया।
गांव सदरूद्दीनगर निवासी शकील अहमद की पत्नी इशरत जहां की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शकील की बहन कोतवाली देहात निवासी गुलशन अपने आठ वर्षीय पुत्र अनस के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आई थी। दफनानेे की तैयारी के लिए गांव का गुलफाम एक मकान की छत के छज्जे पर खड़ा होकर पर्दा लगा रहा था। छज्जे के नीचे अनस खेल रहा था। अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जे के मलबे में दबने से अनस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गया। गुलफाम को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। महिला की मौत के बाद एक ओर बच्चे की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अनस को उसके परिजन अपने घर कोतवाली देहात ले गए।