{"_id":"5b0862614f1c1bf76e8b4908","slug":"191527276129-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो-ट्रक के बीच फंसकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो-ट्रक के बीच फंसकर युवक की मौत
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा (बिजनौर)। मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच फंसकर
गैस एजेंसी के कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार पांच लोग भी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार को सुबह करीब 6:30 बजे मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर गैस एजेंसी के सामने मुरादाबाद की ओर से आ रही बोलेरो कार अनियंत्रित हो गई। साइकिल से गैस वितरण के लिए सिलेंडर ले जा रहे कर्मचारी को चपेट में लेते हुए कार पास ही खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में गांव अमीनाबाद निवासी 45 वर्षीय शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गैस एजेंसी पर खडे़ लोग तुरंत मौके की ओर दौड़ पड़े। बमुश्किल कार में सवार घायलों को बाहर निकाला। उसके बाद कार को खींचकर उसमें दबे शिवकुमार को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक शिवकुमार दम तोड़ चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया।
यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर शिवकुमार के परिजन भी मौके पर आ गए। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि बोलेरो कार में उन्नाव के थानापुरवा निवासी मनोज गुप्ता पुत्र शंकर गुप्ता (25), शागिनी गुप्ता पत्नी लिंकन गुप्ता (32), लिंकन गुप्ता पुत्र रमेशचंद्र गुप्ता (40), सवाक्षी गुप्ता पत्नी साकेत गुप्ता (28), साकेत गुप्ता पुत्र शीशराम (30) सवार थे। ये लोग उन्नाव से हरिद्वार जा रहे थे। घटना स्थल से पहले कार चालक को नींद की झपकी आ गई थी। इससे कार अनियंत्रित हो गई। कार साइकिल सवार शिवकुमार को चपेट में लेकर ट्रक से जा टकराई। शविकुमार दोनों वाहनों के बीच में फंस गया। कार को चालक अजय निवासी संडीला चला रहा था, वह भी घायल है और सीएचसी में भर्ती है। पुलिस ने शिवकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। शिवकुमार के भाई की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।