{"_id":"5ae8b8e64f1c1b340a8b778a","slug":"191525201126-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख परिवारों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
Updated Wed, 02 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। पैसे की कमी के कारण इलाज के अभाव में अब लोगों की जान नहीं जाएगी। इसके लिए भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत जिले के करीब एक लाख 91 हजार 278 परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनपद के सभी ब्लाकों में इसके लिए सर्वे कर लोगों को जानकारी दी गई है।
एक अप्रैल 2018 को इस योजना की शुरुआत की गई है। मेडिकल एवं स्वास्थ्य संबंधित इस नई योजना का लाभ देश के करीब दस करोड़ गरीब परिवारों को दिया जाएगा। राष्ट्रीय बीमा योजना पहले एक लाख रुपये की धनराशि मदद के तौर पर दी जाती थी, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर भारत सरकार ने पांच लाख रुपये कर दिया है। इस योजना के लिए 60 प्रतिशत केंद्र सरकार तथा 40 फीसदी खर्च राज्य सरकारें वहन करेंगी। आयुष्मान भारत योजना का देश के करीब 40 प्रतिशत परिवारों को फायदा मिलेगा।
सोमवार को पूरे देश में आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। भारत में वर्ष 2011 में सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना आधार पर जनगणना की गई थी। इसी के अनुसार किए गए सर्वे में जिले के करीब एक लाख 91 हजार 278 परिवारों का चयन किया गया है। लखनऊ से आए आयुष्मान भारत के नोडल अफसर डीएस नब्याल ने नजीबाबाद, किरतपुर एवं कोतवाली देहात के कई गांवों का सर्वे किया और लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी। सीएमओ डा. राकेश मित्तल के अनुसार जिले के 12 ब्लाकों के करीब एक लाख 91 हजार 278 परिवारों का चयन किया गया।
विज्ञापन
इस प्रकार से हैं ब्लाक के अनुसार आंकड़े
ब्लाक परिवारों की संख्या
मोहम्मदपुरदेवमल 18700
धामपुर 15295
हल्दौर 16143
जलीलपुर 15553
कासमपुरगढ़ी 12223
किरतपुर 14611
कोतवाली देहात 25499
नूरपुर 19682
नजीबाबाद 28765
नहटौर 14232
स्योहारा 10575