फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हम प्रकृति के कर्जदार हैं : डीएम

हम प्रकृति के कर्जदार हैं : डीएम

Fri, 20 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हम प्रकृति के कर्जदार हैं : डीएम
नजीबाबाद। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि हम प्रकृति के कर्जदार हैं। वृक्ष लगाकर और पानी को संरक्षित कर ही यह कर्ज उतार सकते हैं। इसके बाद ही हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन दे सकते हैं। हमारी आने वाली पीढ़ियों का स्वास्थ्य हम पर ही निर्भर है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की नमामि गंगे परियोजना की तर्ज पर शुरू किए गए अभियान से प्रेरित किसानों को साधुवाद देते हुए डीएम ने कहा कि नदी, झील, तालाब और भूमिगत पानी पीने योग्य नहीं रहा। विकास के नाम पर विनाश हो रहा है। हमें धरती के रूप में ईश्वर द्वारा दिए तोहफे को बचाने के लिए भगीरथ संकल्प लेना होगा। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया कि वे नदी, तालाब, तटबंध और पानी को बचाने के लिए जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि एक तालाब करोड़ों लीटर पानी बचाता है। गांव को जलभराव से मुक्ति दिलाता है। उन्होंने प्रकृति से खिलवाड़ न कर वृक्ष लगाने, तालाबों के अस्तित्व को बचाने की किसानों को सलाह दी।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वार्थी सोच के चलते हम नदियों को नालों में तब्दील करके आने वाली पीढ़ियों के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। उन्होंने पौराणिक, ऐतिहासिक महत्व की मालन नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए अभियान में जनसहभागिता का आह्वान किया। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि नजीबाबाद से शुरू होने वाले अभियान में 54 किलोमीटर लंबी मालन नदी को रावली तक स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक माह तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम एसके सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी ने मालन नदी क्षेत्र को प्रदूषण और अतिक्रमण मुक्त बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। सफाई अभियान में भाकियू की ओर से बलराम सिंह, धीर सिंह बालियान, विजयपाल सिंह, वीर सिंह डबास, मदन चौहान, घनश्याम सिंह, रंधावा सिंह, समरपाल सिंह, पृथ्वी सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. विजय सिंह, विकास कुमार, विकार अहमद, देवदत्त शर्मा, देवेंद्र सिंह, भाजपा की ओर से विक्रांत चौधरी, पंकज शर्मा, कारोबारी मनोज मंगल, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार आदि शामिल रहे। किसानों ने पहले दिन कई किलोमीटर धारा की सफाई की।

तालाबों को बचाएंगे, पॉलीथिन का प्रचलन रोकेंगे
मालन नदी की सफाई के साथ किसानों ने तालाबों के अस्तित्व को बचाने का अभियान शुरू किया है। भाकियू के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि मालन नदी के नजदीक स्थित गांव पूंडरीखुर्द, सबलपुर बीतरा, रामनगर, हरेवली, हकीमपुर में तालाबों को उनका मूलरूप प्रदान किया जाएगा। जिससे इन गांवों का गंदा पानी मालन नदी तक न पहुंचे। डीएम अटल कुमार राय ने भाकियू को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही पॉलीथिन का प्रचलन रोकने के लिए गाइड लाइन जारी करेंगे।

काले पानी की सजा टेलीफिल्म करेगी जागरूक
भाकियू ने मालन नदी स्वच्छता अभियान में जन जागरूकता के लिए टेलीफिल्म काले पानी की सजा तैयार की है। भाकियू नेता कोकापुर निवासी विजयपाल सिंह, मोहम्मदपुर देवमल निवासी कृष्ण कुमार द्वारा तैयार टेलीफिल्म में मालन नदी के प्रदूषित पानी से पैदा की जाने वाली सब्जियों आदि से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। कृषि वैज्ञानिक के रूप में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति रहे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल देवदत्त और बिजनौर के जाने माने चिकित्सक डॉ. प्रकाश को भी टेलीफिल्म में शामिल किया गया है। 20 मिनट अवधि की टेलीफिल्म मालन नदी तट के गांवों के किसानों के साथ आम लोगों को भी दिखाई जाएगी।


पांच किसान होंगे सम्मानित
डीएम ने दो मई को किसान दिवस पर कृषि और कृषि विविधिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले पांच किसानों को सम्मानित करने की घोषणा की है। इन किसानों के अनुभव भी अन्य किसानों तक जिला प्रशासन ने पहुंचाने की बात कही। उधर, मालन नदी सफाई अभियान में नगरपालिका के ईओ विनोद कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक शमशाद अहमद, जलालाबाद की ईओ सीमा वर्मा के नेतृत्व में किसानों को सफाई के लिए ट्रैक्टर-ट्राली, पानी का टैंकर उपलब्ध कराया। प्रशासन की ओर से पोकलेन और जेसीबी मशीन से सहयोग का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed