{"_id":"5a7b46b64f1c1b86268b8dd2","slug":"191518028470-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी संघ अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी संघ अंतिम मतदाता सूची का हुआ प्रदर्शन
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी संघ की अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन
बिजनौर। जिले में सहकारी संघ के संचालकों के निर्वाचन के लिए बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन हुआ। किरतपुर ब्लाक की अकबराबाद सहकारी संघ में अंतिम मतदाता सूची को लेकर घंटों विवाद रहा। संचालकों के लिए आठ फरवरी को नामांकन होना है, मतदान 16 फरवरी को है।
जिले में 24 सहकारी संघ हैं और करीब 2000 वोटर हैं। बुधवार को संचालक के चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन संबंधित संघ पर कर दिया गया है। संघ के सदस्य मुट्ठी भर होने से अंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति नाम मात्र को आई। बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन हुआ। सूची को देखने के लिए दावेदारों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। किरतपुर ब्लाक की अकबराबाद सहकारी संघ में अंतिम मतदाता सूची को लेकर घंटों विवाद रहा। जिला चुनाव प्रभारी के अनुसार मामला सुलझ गया है।
सहकारी बैंक के लिए मारामारी
बिजनौर। जिले में एक सहकारी संघ में 11 संचालक चुने जाने हैं। इस प्रकार कुल 264 संचालक चुने जाएंगे। हर संघ की ओर से सहकारी बैंक व अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल जाने हैं। सहकारी बैंक के डेलीगेशन के लिए ज्यादा मारामारी है। संचालकों ने वोटरों को अपनी ओर करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। सूत्रों के अनुसार अनेक वोटर सदस्य भूमिगत हो गए हैं। राजनीतिक पार्टी भी ताकत से अपने दावेदारों को चुनाव लड़ाने में लगी हैं।
विज्ञापन
संचालकों के लिए नामांकन आज
बिजनौर। जिले में सहकारी संघ के जिला चुनाव प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार संचालकों के चुनाव के लिए आठ फरवरी को नामांकन है। नौ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियां होंगी। दावेदार 10 फरवरी को नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 16 फरवरी को है। मतदान का समय सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक है।
सभापति का चुनाव 17 फरवरी को
बिजनौर। सहकारी संघ के सभापति, उपसभापति के लिए चुनाव 17 फरवरी को है। नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया उसी दिन होगी। मतदाता सूची के प्रदर्शन से प्रक्रिया सुबह साढे़ आठ बजे शुरू होगी। मतदान शाम को तीन बजे से चार बजे तक है। मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना होगी।
समिति के संचालक का चुनाव हुआ नियम विरुद्ध
बिजनौर। किसान सेवा सहकारी समिति फतहपुर असल के संचालक अश्वनि कुमार ने एआर दफ्तर में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि समिति में 30 जनवरी को संचालकों के हुए चुनाव में सहकारी बैंक के डेलीगेट के प्रतिनिधि का चुनाव नियम विरुद्ध हुआ है। इसे निरस्त किया जाए।