{"_id":"5a2d7be94f1c1b96698b8494","slug":"191512930281-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन का एलान
बिजनौर। आजाद किसान यूनियन की बैठक में बिजली की बढ़ी दरों को जनता का उत्पीड़न बताया गया। इसके खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। संगठन विस्तार करते हुए वीरेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
गन्ना समिति प्रांगण में हुई बैठक में संयोजक राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुना करने के संबंध में कुछ नहीं कर पाई, लेकिन बिजली के दामों को एकदम से डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। बिजली की बढ़ी दरों ने पूरे प्रदेश की जनता को झकझोर दिया है। इसके विरोध में सभी संगठनों, विपक्षी दलों को साथ लेकर आंदोलन चलाया जाएगा। शहर में गन्ने के वाहनों को बाहर की सड़कों से लाने के निर्णय को शासन की हठधर्मिता बताया गया। संगठन विस्तार में लाल सिंह को अनुशासन समिति अध्यक्ष, एमपी सिंह को संयोजक समिति अध्यक्ष, मूला सिंह, नीरु पहलवान, महेंद्र सिंह राजपूत को जिला उपाध्यक्ष, शकील अहमद, युवराज, सतेंद्र सिंह को जिला सचिव, राजपाल सिंह, जयपाल सिंह को संयोजक समिति में जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। शीशराम सिंह को कोष समिति का ऑडिटर, बाल मुकुंद को पीली चौकी क्षेत्र का अध्यक्ष, आशीष त्यागी को उत्तम शुगर मिल नजीबाबाद का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में सौरभ एडवोकेट, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र, महेंद्र सिंह, संजीव राठी, हरपाल सिंह, रामपाल सिंह, शेर सिंह, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।