{"_id":"5a243f734f1c1bd0408ba977","slug":"191512324979-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी बाउंड्रीवाल निर्माण में बाधक बन रहे शरारती तत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी बाउंड्रीवाल निर्माण में बाधक बन रहे शरारती तत्व
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला के बुध बाजार क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल निर्माण में शरारती तत्व अड़चनें पैदा कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से निर्माण कार्य में अवरोध पैदा कर रहे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भागूवाला में आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवाल बनाने का काम एक सप्ताह से चल रहा है। बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य के बाद से ही क्षेत्र के कुछ शरारती तत्व बाउंड्रीवाल के प्लास्टर पर अश्लील टिप्पणी लिखने की लगातार हरकतें कर रहे हैं। एक बार बाउंड्रीवाल को गिराने का भी प्रयास किया गया। बताया जाता है कि आंगनबाड़ी केंद्र कक्ष के निकट एक कमरा बना हुआ है। आंगनबाड़ी केंद्र पर बाउंड्रीवाल न होने तथा केंद्र के निकट बने कमरे का दरवाजा न होने से क्षेत्र के असामाजिक तत्व रात को अक्सर कमरे में आते जाते रहते हैं। बाउंड्रीवाल बनने से नाराज क्षेत्रवासियों की हरकत से काम करने वाले राज-मजदूर भी परेशान हैं। मजदूरों का कहना है कि अक्सर काम करते समय उन पर आसपास से अज्ञात लोग पत्थर फेंककर परेशान करते हैं। ग्राम प्रधान डॉ.मो.अय्यूब ने बताया कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी जानकारी दी जा चुकी है। कहा कि निर्माण कार्य करीब पूरा हो चुका है। दीवारों पर अश्लील टिप्पणी लिखने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जाएगी।