फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निरीक्षण में खुली सरकारी अस्पतालों की पोल, स्टाप मिला गायब

निरीक्षण में खुली सरकारी अस्पतालों की पोल, स्टाप मिला गायब

Thu, 31 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में खुली सरकारी अस्पतालों की पोल, स्टाप मिला गायब
बिजनौर। जिले भर के सरकारी अस्पतालों में बुधवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की पोल खुल गई। डीएम जगतराज ने महिला अस्पताल में शौचालय की सीट टूटी और गंदगी देख भड़क गए। चंदक पीएचसी में एसडीएम को निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी के अलावा सभी स्टाफ गायब मिला।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम जगतराज ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल में सबसे पहले उन्होंने हाजिरी रजिस्टर देखा। दो चिकित्सक और दो कर्मचारी गायब मिले। मौजूद स्टाफ ने बताया कि उनकी ड्यूटी दूसरी शिफ्ट में है। शौचालय की टूटी सीट और गंदगी देख डीएम स्टाफ पर भड़क गए। उन्होंने असुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। शेखपुरा की आशा रेनू ने बताया कि वह एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए लाई थी, लेकिन स्टाफ ने मरीज की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती नहीं किया। प्रभारी सीएमएस पुष्पलता ने बताया कि मरीज ही हालत देखते हुए बाहर ले जाने के लिए कहा गया था। इसके बाद डीएम ने पुरुष अस्पताल में पर्ची काउंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्सरे विभाग एवं हड्डी विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की शिकायत पर हड्डी विभाग में डा. अनिल अग्रवाल को अपने व्यवहार में सुधार लाने को कहा। उन्होंने सीएमओ डा. राकेश मित्तल को सीएचसी एवं पीएचसी पर तैनात सर्जन एवं भर्ती हुए नए चिकित्सकों को अस्पताल में तैनात करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डा. राकेश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, चंदक पीएचसी में एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने निरीक्षण किया। उन्हें एएनएम और एक वार्ड ब्वॉय के अलावा सभी स्टाफ गैरहाजिर मिला। अस्पताल में हाजिरी रजिस्टर नहीं मिलने वह भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सुरेंद्र राम ने नगीना सीएचसी में उपस्थिति रजिस्टर, औषधि वितरण कक्ष, ओपीडी रूम, मरीजों के कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों से इलाज के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने सफाई व्यवस्था में अधिक सुधार लाने के निर्देश दिए। सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक के संबंध में शिकायत मिलने पर उन्हें जमकर फटकार लगाई और अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी। बाद में डा. नवीन कुमार को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन उपस्थिति रिपोर्ट से सीएमओ को अवगत कराएं। वहां मौजूद मुनीर आलम, आफताब अंसारी, गौरव गोयल, डा.रतेंद्र विश्नोई आदि ने अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ तथा एक महिला चिकित्सक की शीघ्र नियुक्ति कराने की मांग की।
नूरपुर सीएचसी के निरीक्षण में वीडीओ आलोक आर्य को कपिल कुमार, वर्षा रानी एवं विश्वजीत गैरहाजिर मिले। वीडीओ के अनुसार उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।

एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने हल्दौर पीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को देखकर नाराजगी जताई और सफाई के निर्देश दिए।
नहटौर सीएचसी एवं पीएचसी का एसडीएम आजाद भगत सिंह ने सुबह निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल में 17 में से 15 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। मरीजों ने बताया कि स्टाफ अस्पताल में ही गुटखा खाते है और धूम्रपान करते हैं। इसके कारण मरीजों को परेशानी होती है। उन्होंने गायब कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed