{"_id":"596127564f1c1bf2558b4609","slug":"191499539286-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर के चयन को लेकर मिरजापुर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर के चयन को लेकर मिरजापुर में हंगामा
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीलर के चयन को बैठक में हंगामा
शेरकोट (बिजनौर)। गांव मिर्जापुर में राशन डीलर के चयन को लेकर विकास विभाग की ओर से गांव में बुलाई गई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। विकास विभाग के अधिकारी ग्रामीणों के हंगामे को देख गांव से खिसक गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शिवानंद यादव पर डीलर के चयन में पक्षपात बरतने का आरोप लगाया।
गांव के लोगों ने बताया कि उनके गांव में तीन माह पहले डीलर जयप्रकाश की दुुकान को पूर्ति विभाग ने निरस्त कर दिया था। ऐसा होने से गांव के लोग राशन को लेकर परेशान है। पवन चौहान, विजयपाल सिंह, सचिन, जयप्रकाश, निजामुद्दीन, काजिम अहमद, सुरेश , मनोज का कहना है कि दुुकान के निरस्त होने से गांव के लोगों को अब राशन नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को गांव में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत अधिकारी शिवानंद यादव ग्रामीणों की खुली पंचायत कर डीलर का चयन करने को गया था। आरोप है कि सेके ट्री ने डीलर के चयन में गड़बड़ करने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। हंगामा देख सेक्रेट्री अपना बस्ता लेकर गांव से वापस हो गया। उधर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने ग्रामवासियों के आरोपों को गलत बताया। उनका कहना है कि गांव का एक व्यक्ति राशन की दुुकान को अपने नाम कराने की फिराक में है। यदि उसके नाम कोटा हो गया तो गांववालों के लिए मुसीबत हो जाएगी। जिसका गांव के अधिकांश लोग विरोध में है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने उस व्यक्ति पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। प्रकरण के बारे में उनक ी ओर से विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।