फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   19 thousand people refused vaccination

19 हजार लोगों ने किया टीकाकरण से इनकार

Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
19 thousand people refused vaccination
19 हजार लोगों ने किया टीकाकरण से इनकार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण का लक्ष्य जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। करीब 87 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। अब बाहर रहकर पढ़ने और नौकरी करने वाले और मृतकों को चिह्नित कर इन्हें लक्ष्य से निकाला जाएगा। इसके बाद देखा जाएगा कि कितने लोग टीकाकरण से बचे हैं। हालांकि 19 हजार लोग ऐसे भी हैं जो टीकाकरण कराने से इंकार कर रहे हैं।
जिले में अब 15 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। कोरोना का नया वैरिएंट आने के बाद सुस्त पड़ी टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आई है। टीकाकरण के लिए अब पहले से ज्यादा लोग आ रहे हैं। हालांकि दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अब भी कम ही आ रही है। जिले में साढ़े 26 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 23 लाख से अधिक लोगों ने अब तक टीकाकरण करा लिया है। अब भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है, जबकि शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य 31 दिसंबर 2021 तक रखा गया था।
विज्ञापन

जिले में बाहर से लोग मजदूरी करने कम ही आते हैं, जबकि यहां से मजदूर, विद्यार्थी दूसरे जिलों में काम व पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। इन लोगों ने अगर जिले में टीकाकरण नहीं कराया होगा तो बाहर कराया होगा। इसके अलावा काफी लोग स्वाभाविक मौत या हादसों का भी शिकार होते हैं। ये लोग अब तक लक्ष्य की सूची में ही शामिल हैं। इन लोगों को अब फिर से चिह्नित कर सूची से बाहर निकाला जाएगा। ऐसे लोगों की संख्या ढाई लाख से अधिक मानी जा रही है। इन्हें बाहर निकालने के बाद फिर से लक्ष्य की संशोधित सूची बनाई जाएगी। जो लोग टीकाकरण कराने से इंकार कर रहे हैं, उनकी भी काउंसिलिंग की जाएगी। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार जो लोग बाहर गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनका डाटा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण एक नजर में
कुल आबादी 4281507
लक्ष्य 2652619
पहली डोज 2323213
दूसरी डोज 1271931
बाहर गए लोग 144062
इनकार करने वाले 19869
मृत्यु 15346
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed