{"_id":"5f188d808ebc3e63c87bd011","slug":"19-more-infected-including-policemen-found-bijnor-news-mrt492557365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी सहित 19 और संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी सहित 19 और संक्रमित मिले
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में बेरिकेटिंग कर लगाया गया बेरियर।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी सहित 19 और संक्रमित मिले
बिजनौर। किरतपुर थाने के एक पुलिसकर्मी और 12 वर्षीय किशोर सहित जिले के 19 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इन मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी और कोविड हॉस्पिटल मुरादाबाद भेजा गया है। नए मरीजों में नजीबाबाद इलाके के छह, किरतपुर, हल्दौर, नहटौर, धामपुर के तीन-तीन और बिजनौर नगर का एक युवक शामिल है।
जिले में फिर से 19 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार बुधवार को पॉजिटिव आए मरीजों में किरतपुर थाने का 47 वर्षीय पुलिसकर्मी, किरतपुर थाने के गांव चंदूपुरा निवासी 25 साल का युवक, 24 वर्षीय युवती, हल्दौर क्षेत्र के गांव जलाउदीपुर निवासी 19 और 26 साल के दो युवक, गांव बल्दिया की 38 वर्षीय महिला, नहटौर क्षेत्र के गांव कश्मीरी निवासी 34 साल का युवक, मोहल्ला लकड़हान का 25, हकीराम का 39 वर्षीय युवक, शेरकोट के मोहल्ला 32 साल का युवक, धामपुर की टीचर्स कॉलोनी निवासी 37 एवं 62 वर्षीय महिला, रहमत कॉलोनी मोहल्ला खत्रियान बिजनौर का 25 साल का युवक, नजीबाबाद के बस स्टैंड का 57 वर्षीय कर्मचारी, यहीं का 12 साल का किशोर, 38 वर्षीय महिला, 45 साल का व्यक्ति, 32 वर्षीय महिला, कस्बा साहनपुर निवासी 33 साल का युवक शामिल है।
सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 586 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 417 लोगों ने कोरोना से छुटकारा पाया है और सात लोगों की कोरोना से जान गई है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 162 रह गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के सैंपल 20 जुलाई को भेजे गए थे। कुल 361 में से करीब 286 सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें से 19 पॉजिटिव और 258 नेगेटिव आए और 75 सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है।