{"_id":"1f2e2719c4aa55bb964426a45bed5ee8","slug":"19-injured-in-collision-of-bus-and-tractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 19 घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में गांव खासपुरा में भट्ठे के सामने शनिवार को सुबह के समय गन्ने की पत्ती से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और प्राइवेट बस में टक्कर हो गई। इससे दोनों वाहनों में सवार 19 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों का गांव में निजी चिकित्सक के इलाज कराया । तीन घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
प्राइवेट बस शनिवार को सुबह करीब नौ बजे बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर ग्राम खासपुरा भट्ठे के सामने पहुंची । एक ट्रैक्टर ट्राली पैजनियां चौराहे पर स्थित पावर कुल्लू से नूरपुर की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग पावर कोल्हू में जलाने के लिए गन्ने की पत्ती भरने के लिए खासपुरा जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली और प्राइवेट बस की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे इसमें ट्रैक्टर चालक नासिर (22) निवासी जलालपुर और इमाम निवासी खेड़ा मुगल, जनपद सहारनपुर, काले (21) निवासी स्योहारा और राजेश सीतापुर, बस चालक धर्मपाल निवासी धमरौली, विकास, सुरेश, सविता, नरेश, सुरेश आदि 19 यात्री घायल हो गए। राहगीर घायलों को गांव में स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, वहां के चिकित्सक ने घायल नासिर, काले और राजेश को गंभीर हालत में बिजनौर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया और अन्य को पैजनियां के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। बाद में घायल अपने घरों को चले गए।
घायल एंबुलेंस चालक की मौत
धामपुर। शेरकोट हाइवे पर सड़क दुर्घटना में घायल एंबुलेंस चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक एंबुलेंस चालक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार की रात शेरकोट हाइवे पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इस दौरान सूचना पाकर धामपुर में तैनात एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस चालक अनूप पुत्र राजेंद्र निवासी रामपुर घायलों को एंबुलेंस में बैठा रहा था। इस दौरान शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने घायलों को उठाते समय टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया था। घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया। धामपुर में तैनात एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक अमित निवासी तुरतपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी चालक के मेडिकल परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि हुई है।