{"_id":"6749fb2e22c4df7ac5077a24","slug":"183-couples-tied-the-knot-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-136972-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वैवाहिक बंधन में बंधे 183 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वैवाहिक बंधन में बंधे 183 जोड़े
विज्ञापन
नूरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉक परिसर में 183 जोड़ो का विवाह संपंन कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने मां गायत्री देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
शुक्रवार को ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 183 जोड़े जिनमें 138 हिंदू तथा 45 मुस्लिम समाज के जोड़ों का दोनों समुदायों की रीति रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। हिंदू जोड़ो का विवाह संस्कार गायत्री परिवार की पुजारी पुष्पा देवी, अमीता यादव, उषा देवी व विनोद ने विधिवत पूजा अर्चना कर कराया। मुस्लिम जोड़ो का मौलाना मोहम्मद नूर आलम ने निकाह पढ़ाया। ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत करुणा चौहान, एडीओ सांख्यिकी अनिल यादव, एडीओ समाज कल्याण आशीष कुमार एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।