फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीबीएसई में विद्यार्थियों पर हुई अंकों की बरसात

सीबीएसई में विद्यार्थियों पर हुई अंकों की बरसात

Tue, 07 May 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई में विद्यार्थियों पर हुई अंकों की बरसात
सीबीएसई में विद्यार्थियों पर हुई अंकों की बरसात
विज्ञापन

बिजनौर। सीबीएसई का कक्षा दस का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित किया गया। परीक्षाफल में विद्यार्थियों पर नंबरों की बरसात हुई है। अच्छे अंक पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। एमडी इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अनंत अग्रवाल ने 96.8, गायत्री सिंह ने 96.4, शिवांश भटनागर ने 96, प्रियांशु चौधरी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वंशिका वर्मा ने अंग्रेजी, अवनीत कौर ने गणित, मयूर, गायत्री, कार्तिक, पल्लवी, महिमा, प्रयांशु, नमन, आशु ने कंप्यूटर में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। प्रबंध समिति अध्यक्ष एसके जैन, प्राचार्या ऋतु कोचर ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा कर शुभकामनाएं दीं।
बिजनौर पब्लिक स्कूल में रूपाली चौधरी ने 89.8, गुंजन चौधरी ने 89.6, प्रियांशु सिंह ने 88.2, रजत कुमार ने 86.8, प्रियांशी गुप्ता ने 86.8, कनिशा चौधरी ने 85.6, तुषार चौधरी ने 85.2, अभिजीत शर्मा ने 84.2, आयुषी ने 84, दिशा चौधरी ने 83.8, श्रद्धा भारद्वाज ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक महेंद्र सिंह, चेयरपर्सन सुशीला सिंह, प्रधानाचार्य संजीव राठी, उपप्रधानाचार्य आनंद पाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। डीडीपीएस का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अनन्या अग्रवाल ने सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विशाखा ने 97.2, सेजल ने 97, रचित, प्रद्युम्य गौरव, और्यन ने 96.6, तनीषा अग्रवाल, तान्या ने 96.4 प्रतिशत अंक प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 45 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य नीरजा सिंह, स्कूल प्रबंधक पूर्व विधायक रूचि वीरा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

एएन इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षाफल शानदार रहा। असमित कुमार ने 98.4, तबरेज मलिक ने 94.4, इशा पाल ने 91.2, रोहन सैनी ने 90, राधिका शर्मा ने 89.2, प्राची मलिक ने 86.2, अनमोल शर्मा ने 85, साहिल गुप्ता ने 84.4, शशांक कौशिक ने 84.4, तनु ने 84.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सरजीत सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माउंट लिट्रा जी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अनंता माहेश्वरी ने 99, अर्पित पाल ने 97.2, नव्या संगल ने 96.6, ध्रुव रस्तोगी ने 96.6, पुष्पक गोयल ने 95.8, रिद्धिका धीमान ने 95.8, सिद्धार्थ सिंह 95.4, साक्षी दंगल ने 94.4, हर्ष जिंदल ने 92.4, खुशी तेजयान ने 92.4, विशाल चौहान ने 92.2, अंशिका धारीवाल ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। अभिनव पाल ने 95.4, अबुजर अहमद ने 93, अंश कुमार ने 91.6, यश राजपूत ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed