फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टायर फटने से बस खाई में घुसी

टायर फटने से बस खाई में घुसी

Mon, 25 Feb 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
टायर फटने से बस खाई में घुसी
टायर फटने से बस हुई अनियंत्रित, कई घायल
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। नूरपुर से सवारी लेकर स्योहारा जा रही प्राइवेट बस टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में घुस गई। हादसे में चालक सहित कई सवारी घायल हो गई।

रविवार की शाम पांच बजे नूरपुर स्योहारा मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस नूरपुर से सवारियां भरकर स्योहारा जा रही थी। गांव मुजाहिदपुर के पास अचानक बस का अगला टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खाई में घुस गई। बस के अनियंत्रित होते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बस से बाहर निकाला। हादसे में चालक सुरेंद्र सिंह के अलावा कई सवारियों को मामूली चोटें आईं। बाद में सभी दूसरी बस के आने पर अपने गंतव्य को चले गए। सवारियों के अनुसार स्योहारा व छजलैट रोड पर दौड़ने वाली प्राइवेट बसों की हालत बेहद खस्ता है। परिवहन विभाग इनकी ओर से आंखें मूंदे हुए हैं। शुक्र रहा कि खाई में घुसने के बाद बस पलटी नहीं अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed