फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विधायक निधि खर्च में अधिकांश फिसड्डी

विधायक निधि खर्च में अधिकांश फिसड्डी

Sun, 30 Dec 2018 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
विधायक निधि खर्च में अधिकांश फिसड्डी
निधि खर्च में अधिकांश विधायक फिसड्डी
विज्ञापन

बिजनौर। चुनावी सीजन में भी जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम कराने में अधिकांश विधायकों ने रुचि नहीं दिखाई है। वित्त वर्ष 2018-19 के नौ माह पूरे होने को हैं। आंकड़े बता रहे है कि केवल भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी और सपा विधायक तसलीम अहमद ने अपनी निधि से इस साल सबसे ज्यादा काम कराया है। इसके अलावा अन्य विधायक फिसड्डी ही साबित हुए है। एमएलसी अशोक कटारिया और विधायक ओम कुमार ने तो इस साल में एक भी रुपये का कार्य नहीं कराया है।
जनप्रतिनिधियों पर विकास की जिम्मेदारी होती है। विकास कार्य कराने के लिए सरकार की ओर से हर विधायक को प्रति वर्ष दो-दो करोड़ तथा सांसद को पांच-पांच करोड़ रुपये दिए जाते हैं। जिले में आठ विधायक और दो सांसद हैं। दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। बिजनौर सीट से भारतेंद्र सिंह तथा नगीना सीट पर डा. यशवंत सिंह सांसद हैं। आठ विधायकों में भाजपा के पांच तथा सपा के तीन विधायक हैं। कांग्रेस, बसपा व रालोद का जिले में कोई विधायक नहीं है। बात करें सरकार की ओर से मिलने वाली विधायक निधि के खर्च करने की तो अधिकांश विधायकों ने वित्त वर्ष 2018-19 के नौ माह में विकास कार्य कराने में कम ही रुचि दिखाई है। सबसे ज्यादा कार्य कराने वालों में भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी पहले स्थान पर है। उन्होंने अपनी निधि से इस वित्त वर्ष में अब तक 1.75 करोड़ के कार्य कराए है। दूसरे नंबर पर सपा विधायक तसलीम अहमद का नाम है, जिन्होंने 1.68 करोड़ के विकास कार्य अपने क्षेत्र में कराए है। इनसे इतर भाजपा द्वारा एमएलसी बनाए गए अशोक कटारिया ने जिले में अब तक विकास कार्य के लिए कोई भी प्रस्ताव नहीं भेजा है। विधायक ओम कुमार भी अपनी निधि खर्च करने में सबसे बड़े कंजूस साबित हुए है।
विज्ञापन


विधायक विधानसभा पार्टी खर्च निधि
सुचि चौधरी बिजनौर भाजपा 1.75 करोड़
सुशांत सिंह बढ़ापुर भाजपा 88 लाख
अशोक राणा धामपुर भाजपा 70 लाख
कमलेश सैनी चांदपुर भाजपा 87 लाख
ओमकुमार नहटौर भाजपा 00
मनोज पारस नगीना सपा 28 लाख
नईमुल हसन नूरपुर सपा 50 लाख
तसलीम अहमद नजीबाबाद सपा 1.68 करोड़
एमएलसी अशोक कटारिया भाजपा 00
नोट: ये आंकड़े जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से लिए गए हैं।

सांसदों ने खर्च की पूरी निधि
चुनावी वर्ष में दोनों सांसदों ने बजट खर्च करने में कोई कोताही नहीं बरती है। सांसद निधि में विकास के लिए प्रति वर्ष पांच-पांच करोड़ रुपये मिलते हैं। दोनों सांसद भारतेंद्र सिंह व डा. यशवंत सिंह ने अपनी-अपनी निधि के सारे रुपये खर्च कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर सबसे ज्यादा हुआ खर्च
सड़कों की हालत सुधारने में जनप्रतिनिधियों का सबसे ज्यादा जोर रहा। सबसे ज्यादा निधि सड़क निर्माण में खर्च की गई है। इसमें भी गांव देहात की सड़कों को बनवाने में ज्यादा जोर दिया गया है।


भाजपा जनप्रतिनिधि काफी काम करा रहे हैं। जिनका कम रुपया खर्च हुआ है, उन्होंने अपने प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेज रखे हैं। - राजीव सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed