{"_id":"5bae7823867a55013a6c5796","slug":"181538160675-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री व गन्ना आयुक्त से मिले खांडसारी इकाई के स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री व गन्ना आयुक्त से मिले खांडसारी इकाई के स्वामी
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना आयुक्त से मिले खांडसारी इकाई स्वामी
किरतपुर। किरतपुर एवं नजीबाबाद क्षेत्र के स्थापित गुड़ एवं खांडसारी ईकाई क्रेशर मालिकों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में गन्ना मंत्री सुरेश राणा एवं गन्ना आयुक्त संजय एस भूसरेडी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। गन्ना मंत्री सुरेश राणा के समक्ष गन्ना आयुक्त संजय एस भूसरेडी से हुई बैठक में क्रेशर एवं खांडसारी ईकाई के मालिकों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मंत्री और गन्ना आयुक्त ने क्रेशर मालिकों की समस्याओं को विस्तार से सुना और जिले से पहुंचे सभी गुड़ एवं खांडसारी ईकाई चलाने वाले व्यापारियों को आश्वासन दिया। इस बीच उनकी बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराई जाएगी। उद्योगपतियों के साथ बैठक में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गुड़ एवं खांडसारी, क्रेशर स्वामियों की समस्याओं का हर स्तर पर निराकरण कराकर उनके व्यापार को सुगम बनाया जाएगा। मुलाकात करने वालों में विकास रस्तौगी, अरुण अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, आशेंद्र सिंघल, राजुल रंधर, नरेश अग्रवाल आदि रहे। उद्योगपतियों ने समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी कुछ मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी गन्ना मंत्री को सौंपा।