{"_id":"5b8ed545867a55484504cde6","slug":"181536087365-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्र शुरू होने के बाद दो माह बीआरसी पर बच्चों को बांटने के लिए पहुंचे जूते मौजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्र शुरू होने के बाद दो माह बीआरसी पर बच्चों को बांटने के लिए पहुंचे जूते मौजे
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी पर बच्चों को बांटने के लिए पहुंचे जूते-मोजे
धामपुर। दो माह बीतने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को बांटने के लिए जूते मोजों की आवक हो गई है। विभाग के अधिकारियों ने जूतों, मोजों को खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के सभाकक्ष में रखवा दिया है। बताया गया कि दो दिन पहले कक्षा एक से लेकर तीसरी कक्षा तक के बच्चों की रुकी पुस्तकें भी प्राप्त हो गई हैं। बीएसए का आदेश मिलने के बाद इन सभी का वितरण शुरु करा दिया जाएगा।
सरकार के आदेश थे कि अबकी बार शैक्षिक सत्र का शुभारंभ होने के साथ प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल के बच्चों को पुस्तकों और जूतों, मोजों का वितरण करा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों को अधूरे कोर्स का वितरण करा दिया गया। लेकिन कक्षा एक से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों की पुस्तकों का वितरण नहीं हो सका था। बीईओ योगेशपाल सिंह का कहना है कि ब्लाक के 142 स्कूलों में 10392 बच्चों और 54 जूनियर हाईस्कूल के 4021 बच्चों को जूतों मोजों का वितरण होना है।