फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मूसलाधार वर्षा के बीच रमा जैन महाविद्यालय की दीवार धराशाही

मूसलाधार वर्षा के बीच रमा जैन महाविद्यालय की दीवार धराशाही

Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मूसलाधार वर्षा के बीच रमा जैन महाविद्यालय की दीवार धराशाही
बारिश में गिरी स्कूल की दीवार, एक की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। झमाझम वर्षा के बीच अचानक रमा जैन कन्या महाविद्यालय की दीवार गिरने से दीवार में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
नगर में शाम लगभग पांच बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो र्गई। कछियाना निवासी 50 वर्षीय छोटे सिंह रमा जैन कन्या महाविद्यालय के बाहर चाट का ठेला लगाए था। अचानक कॉलेज की दीवार बारिश के बीच भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से चाट विक्रेता छोटे सिंह और एक छात्र दब गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसआई रामवीर सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले स्कूली छात्र गांव बनवारीपुर निवासी राजेश का 18 वर्षीय पुत्र विपुल कुमार को घायल अवस्था में निकालकर लोगों ने उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने दीवार में दबे छोटे सिंह को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बनवारीपुर निवासी छात्र विपुल कुमार के शरीर के बाएं हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं। उस समय विपुल ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था और अचानक तेज वर्षा होने पर विपुल चाट के ठेले के नजदीक खड़ा हो गया था। मृतक चाट विक्रेता का पुत्र नितिन भी नजदीक था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। चाट विक्रेता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
नजीबाबाद। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रशासन ने परिजनों को शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए मृतक का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता था और बड़ा हादसा
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निकट संतोषी माता मंदिर सहित कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं। वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाम ढलते ही पूजा-अर्चना करने इसी रास्ते से होकर जाते हैं। चाट के ठेले पर भी भारी भीड़ रहती है। रमा जैन कॉलेज की काफी ऊंची और लंबी दीवार धराशायी हो गई। यदि भारी वर्षा न हो रही होती तो श्रद्धालुओं के क्षेत्र में आवागमन और चाट के ठेले पर खड़े होने से बड़ा हादसा हो सकता था।

बारिश में ट्रांसफार्मर फुंका
नजीबाबाद। मूसलाधार वर्षा के बीच बिजली तड़कने से अदब सिटी के निकट रखा ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ फुंक गया। ट्रांसफार्मर से लाइट डबल फेस होने से क्षेत्र लोग सहम गए और कई लोगों के बिजली के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed