फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दूसरे दिन भी हुई शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग

दूसरे दिन भी हुई शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग

Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी हुई शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांचे शैक्षिक प्रमाणपत्र
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के दूसरे दिन 82 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। राजकीय इंटर कॉलेज में दूसरे दिन भी काफी संख्या में अभिभावक व अभ्यर्थी जमा रहे।
शासन के निर्देश परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के जिले में 635 पदों के लिए शुक्रवार से काउंसलिंग चल रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी राजकीय इंटर कॉलेज में काउंसलिंग करा रहे हैं। प्रभारी बीएसए शिव कुमार के मुताबिक शनिवार को 537 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई गई, जबकि रविवार को 82 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई। दो दिन में 619 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों काउंसलिंग में आए अभ्यर्थियों के शैक्षिक मूल प्रमाण पत्रों की जांच की और शासन से आई सूची से अभ्यर्थियों का मिलान भी किया। प्रभारी बीएसए शिव कुमार, शिक्षक आदेश पाल, संजय राणा, लिपिक वीरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी लगे थे। बीएसए के मुताबिक काउंसलिंग से शेष रहे अभ्यर्थियों की तीन सितंबर को भी काउंसलिंग कराई जाएगी। काउंसलिंग के दूसरे दिन भी राजकीय इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों के अलावा उनके अभिभावक भी जमा रहे। शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के प्राथमिक विद्यालयों में इन शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक दिन काउंसलिंग की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे सम्मानित
बिजनौर। उप्र जूनियर हाई शिक्षक संघ एवं उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ जिले के शिक्षकों का सम्मानित करेगा। संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव व मीडिया प्रभारी चौधरी अंगजीत सिंह ने बताया कि जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे मोरना के अभिनव फॉर्म में सम्मानित किया जाएगा। जिले के करीब 145 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिटायर्ड शिक्षकों के सभी देयकों के भुगतान कराने को मांग पत्र बीएसए व वित्त एवं लेखाधिकारी को पहले ही दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed