फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कुपोषण से लड़ने में मदद करेगा सेहत महकमा

कुपोषण से लड़ने में मदद करेगा सेहत महकमा

Fri, 24 Aug 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
कुपोषण से लड़ने में मदद करेगा सेहत महकमा
अमरोहा। बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग की ओर से बच्चों के साथ ही किशोर व किशोरियों को कुपोषण से बचाने के लिए सही पोषण, देश रोशन की थीम पर हर माह के पहले बुधवार के जिलेभर की सभी सीएचसी व पीएचसी पर सुपोषण मेले का आयोजन किया जाएगा। खास बात है कि इसमें स्वास्थ्य विभाग भी मदद करेगा। मेले का आयोजन 25 अगस्त को किया जाना है।
विज्ञापन

मेले में एएनएम के साथ आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरकार द्वारा मुहैया करायी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी जानकारी देंगी। आयोजित होने वाले मेले में गर्भवती महिलाओं सहित 0 से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मेले में पोषाहार का वितरण भी होगा। किशोर व किशोरियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी सलाह के साथ ही उन्हें पोषाहार का वितरण और खून की कमी से बचाने के लिए आयरन की गोलियां दी जाएंगी। हर छह माह में कृमिनाशक गोलियां भी दी जाएंगी। मेले में कुपोषित बच्चों का वजन लेकर उन्हें पोषण और इलाज की जिम्मेदारी दोनों विभाग मिलकर उठाएंगे। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान की जानी देखभाल और धात्री महिलाओं को सलाह मेले में दी जाएगी। साफ-सफाई के रखने के लिए जरूरी उपाय भी मेले में बताए जाएंगे।
विज्ञापन


सरकार की बेहतरीन योजना
अमरोहा। सीएमएस डा. रमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि बच्चों के टीकाकरण और उन्हें कुपोषण से बचाने के लिए सुपोषण मेला सरकार की बेहतरीन योजना है। इसमें बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed