फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चुनाव के बाद अब हैडपंप लगाने की कवायद हुई शुरू

चुनाव के बाद अब हैडपंप लगाने की कवायद हुई शुरू

Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के बाद अब हैडपंप लगाने की कवायद हुई शुरू
बिजनौर। शासन की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में100 हैंडपंप लगवाने का कोटा स्वीकृत किया गया है। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की मौत हो जाने के कारण क्षेत्र में एक भी हैंडपंप लग पाया। अब क्षेत्र में हैंडपंप लगाने के लिए नए विधायक से सूची मांगी गई है। जल निगम के अधिशासी अभियंता के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र में हैंडपंप लगवाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नूरपुर के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भी उठाना पड़ा है। विधायक की मौत की वजह से क्षेत्र में शासन से स्वीकृत 100 हैंडपंपों में से एक भी हैंडपंप भीषण गर्मी में भी नहीं लग पाया है। गर्मी के मौसम में इलाके के लोग हैंडपंपों का पानी पीने को तरस गए। नूरपुर विधानसभा का चुनाव होने के बाद अब इस क्षेत्र में हैंडपंप लगने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन

शासन ने हर विधायक को अपने क्षेत्र में 100 हैंडपंप लगवाने का कोटा स्वीकृत किया था। जल निगम ने इसके लिए विधायकों से सूची मांगी थी। विधायक काफी समय तक सूची को अटकाए रहे। विधायक यह तय नहीं कर पाए कि हैडपंप कहां-कहां लगने हैं। अफसर विधायकों से सूची मांगते रहे। बिजनौर जिले में आठ विधानसभा हैं। इनमें बढापुर, बिजनौर, चांदपुर, धामपुर, नहटौर में भाजपा के विधायक हैं। नजीबाबाद, नूरपुर, नगीना में सपा के विधायक हैं। 21 फरवरी को नूरपुर के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की सीतापुर में सड़क हादसे में मौत के बाद नूरपुर विधानसभा में एक भी हैंडपंप नहीं लग पाया। नूरपुर विधानसभा में 28 मई को उपचुनाव हुआ। इस बार सपा के नईमुलहसन चुनाव जीतकर विधायक बन गए। अब नूरपुर विधानसभा में हैंडपंप लगने की कवायद शुरू हुई है। हैंडपंप लगाने के लिए नए विधायक से भी सूची मांगी गई है। जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार त्यागी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र में हैंडपंप लगवाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लगे 650 हैंडपंप
जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार के मुताबिक जिले की आठ विधानसभा में अभी 650 हैंडपंप लग पाए हैं। नूरपुर में हैंडपंप नहीं लगे हैं। उन्हें लगाने का काम चल रहा है। विधायकों की सूची देर से मिलने के कारण हैंडपंप लगाने में देरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed