फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बालश्रम करते पकड़े 14 बच्चे

बालश्रम करते पकड़े 14 बच्चे

Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बालश्रम करते पकड़े 14 बच्चे
बिजनौर। एसडीएम के निर्देश पर श्रम विभाग एवं पुलिस टीम ने बिजनौर एवं आसपास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर अलग-अलग प्रतिष्ठानों से बालश्रम करते हुए 14 बच्चों को पकड लिया। सभी को आयु परीक्षण कराने के लिए सीएमओ कार्यालय लाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम ब्रिजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीएन बिजलवाण, नरेश देशवाल, मनोज जौहरी, बलिराम ने पुलिस टीम के साथ मिलकर झंडापुर स्थित एक कबाड़ी के यहां से आठ बच्चे, नंदी स्वीट्स बिजनौर और इसी के बराबर स्थित मोंटी डेरी से दो-दो बच्चे, नेशनल प्लाइवुड फैक्ट्री एवं संजय ऑटो पार्ट्स की दुकान से एक-एक बच्चे को बालश्रम करते हुए पकड़ा। टीम कुल 14 बच्चों को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सीएमओ कार्यालय ले आई। एसडीएम के मुताबिक पिछले काफी दिनों से उन्हें तहसील क्षेत्र में बालश्रम होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। बच्चों के अधिकारों से किसी को भी खेलने का अधिकार नहीं है। बालश्रम कराने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed