{"_id":"5b3a761a4f1c1b6c578b4616","slug":"181530557978-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने की मांग
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गजरौलाशिव। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की गांव स्वाहेड़ी में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि डीएम की ओर से 30 जून तक भुगतान का आश्वासन देने के बाद भी गन्ना भुगतान नहीं किया गया है। चांदपुर व बिजनौर शुगर मिलों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जिला प्रशासन से गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने, चांदपुर व बिजनौर शुगर मिल की मरम्मत शुरू कराने, ट्यूबवेल के कनेक्शन की बढ़ी दरें वापस लेने, भूमि अधिग्रहण न होने तक मध्य गंगा नहर की खुदाई न कराने, दत्तियाना का पुल बनवाने, छोईया नदी में गिराए जा रहे गंदे पानी पर रोक लगाने की मांग की गई। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सात जुलाई को धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता राजपाल भगत और संचालन कैलाश लांबा ने किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, पुखराज सिंह, वेदप्रकाश, भीम सिंह, मनीष कुमार, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।