फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दूध का बाजार धड़ाम, किसानों को नुकसान

दूध का बाजार धड़ाम, किसानों को नुकसान

Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
दूध का बाजार धड़ाम, किसानों को नुकसान
दूध का बाजार धड़ाम, किसानों को नुकसान
विज्ञापन

बिजनौर। किसान के लिए आड़े वक्त का व्यापार माने जाने वाला दुग्ध व्यवसाय पटरी से उतर गया है। मिल्क पाउडर पर विदेशों में कम मात्रा में निर्यात करने के कारण दूध के दामों में गिरावट आई है। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। पिछले साल दूध की कीमत 40 रुपये प्रति लीटर थी, लेकिन इस साल किसानों को दूध का मूल्य 34.5 रुपये प्रति लीटर ही मिल रहा है।
कभी किसान केवल परंपरा के तौर पर ही पशु पालते थे। लेकिन करीब दो दशक पहले पशुपालन में आमदनी के लिए काम करना शुरू किया। दुग्ध उत्पादन से किसानों को अच्छी खासी आमदनी होने लगी और दुग्ध व्यवसाय खेती के साथ-साथ किसानों का सहायक व्यवसाय बन गया। शासन ने भी दुग्ध पालन के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। डेरियों की स्थापना कराई गई। किसानों को दुग्ध उत्पादन में महारत हासिल करने को दूसरे राज्यों में भेजकर तकनीकी ज्ञान भी दिलाया गया।
विज्ञापन

गांव बसेड़ी निवासी राजवीर सिंह सरीखे किसानों ने दुग्ध उत्पादन में रिकॉर्ड कायम कर दिए। लेकिन अब किसानों का यह सहायक व्यवसाय नुकसान देने लगा है। दूध के दाम और सालों की तुलना में बहुत घट गए हैं। पिछले साल आजकल के समय में डेरियां किसानों से 40 रुपये प्रति लीटर पर दूध खरीद रहीं थीं, लेकिन इस समय दूध के दाम 34.5 रुपये से 36 रुपये प्रति लीटर तक हैं। जबकि पशुओं के चारे तथा खल-चोकर आदि पर महंगाई बहुत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर रोज नौ लाख लीटर दूध का उत्पादन
खेती से जुड़कर किसान शहद उत्पादन आदि भी कर सकते हैं। लेकिन किसानों का रुझान दुग्ध उत्पादन पर ही रहता है। इसकी वजह है कि पशु पालना किसानों की परंपरा रही है। इस परंपरा को किसान नहीं छोड़ सकते। किसानों ने अपनी परंपरा से ही आमदनी को बढ़ाया है। एक अनुमान के अनुसार जिले में हर रोज करीब नौ लाख लीटर दुग्ध का उत्पादन होता है। अधिकतर दूध की खपत जिले में ही हो जाती है। बाकी दूध को खरीदने के लिए जिले भर में आधा दर्जन से अधिक डेरी हैं। डेरियों में प्रतिस्पर्धा होने के बाद भी तथा बाजार में दूध कम होने के बाद भी दूध के दाम बहुत कम हैं।


घाटे के लिए सरकारी नीति जिम्मेदार
डेरी से जुड़े कर्मचारियों की मानें तो अधिकतर डेरियां दूध का पाउडर बनाकर विदेशों को निर्यात करती हैं। लेकिन अब निर्यात में किन्हीं कारणों से कमी की गई है। डेरियों के पास पहले से ही बहुत मिल्क पाउडर है। दूध की किल्लत होने के बाद भी डेरियों में दूध की डिमांड ज्यादा नहीं है। किसान गांव गजरौला अचपल निवासी मुकुल कुमार का कहना है कि सरकारी नीति की वजह से दूध की कीमत गिरी हैं। नकली दूध और मिलावटी मावा बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। उपभोक्ताओं को बड़े स्तर पर मिलावटी माल बेचा जा रहा है।

दूध की मांग कम
पराग डेरी के जीएम आनंद कुमार तिवारी के अनुसार इस समय दूध की मांग कम देखने को मिल रही है। मांग और पूर्ति के सिद्धांत पर दूध के मूल्य तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed