फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए भरी हुंकार

दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए भरी हुंकार

Wed, 16 May 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों ने आवास दिलाने के लिए भरी हुंकार
दिव्यांगों ने प्रशासन से मांगे आवास
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने दिव्यांगजनों को आवास और तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिलाने सहित कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

बुधवार को जिलाध्यक्ष रामजोशी के नेतृत्व में जिलेभर के दिव्यांगजन टाउन हॉल पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार दिव्यांगों की उपेक्षा कर उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही है। इससे दिव्यांगजनों में रोष व्याप्त है। पूर्व में भी कई बार वे अपने हकों के लिए आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन फिर भी शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वक्ताओं ने दिव्यांगजनों को आवास आवंटित कर प्रतिमाह कम से कम तीन हजार रुपये पेंशन देने, विकलांग विधवाओं को पेंशन के साथ उनके बच्चों को रोजगार देने, विकलांगों के लिए शासन द्वारा अलग से योजना बनाकर कार्य करने सहित कई मांगें की गई। साथ ही चेतावनी दी गई की यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो विकलांग 28 जून को लखनऊ में डेरा डालकर उच्चाधिकारियों का घेराव करेंगे। इस अवसर पर सतेंद्र कुमार, शकील सलमानी, तसलीम, शौवीर, त्रिपेंद्र, विपिन कुमार, मोहम्मद सरफराज, राकेश कुमार, दयाराम, मूर्ति देवी, नूसरत जहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed