{"_id":"5ab943cf4f1c1ba4238b7815","slug":"181522090959-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीओ व प्रमुख पुत्र में झड़प के चलते नहीं हो सकी पेड़ों की नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीओ व प्रमुख पुत्र में झड़प के चलते नहीं हो सकी पेड़ों की नीलामी
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर । ब्लॉक जलीलपुर के परिसर में खड़े पेड़ों की नीलामी के दौरान ब्लॉक प्रमुख पुत्र और डीडीओ में बहस के चलते हंगामा हो जाने पर नीलामी निरस्त कर दी गई। प्रमुख पुत्र और ठेकेदारों ने डीडीओ पर गंभीर आरोप लगाए है।
ब्लॉक जलीलपुर के परिसर में खड़े यूकेलिप्टिस के 15 और शीशम के एक पेड़ की नीलामी प्रक्रिया एक बार फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। पहले भी तीन बार विभिन्न कारणों से इन पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। सोमवार को ब्लॉक के ड्बाकरा हाल में जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई । इसके लिए 36 ठेकेदारों ने पांच-पांच हजार रुपये की जमानत राशि जमा की थी।
ड्बाकरा हाल में ब्लॉक प्रमुख कृपाली देवी के पुत्र रवि धारीवाल के पहुंचते ही जिला विकास अधिकारी और रवि धारीवाल में बहस शुरू हो गई। जिला विकास अधिकारी ने प्रमुख पुत्र को नीलामी हाल में बैठने को मना कर दिया। जिस पर रवि धारीवाल के समर्थन में ठेकेदारों ने हंगामा कर नीलामी का बहिष्कार कर दिया। ठेकेदारों व प्रमुख पुत्र समर्थकों ने ब्लॉक जलीलपुर मुख्यालय पर डीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की । रवि धारीवाल ने बताया कि स्वास्थ्य कारणों से ब्लॉक प्रमुख नीलामी स्थल डबाकरा हाल में न बैठकर आराम के लिए अन्यत्र बैठी हुई थी। ठेकेदारों ने नीलामी के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इस कारण वह नीलामी हाल पहुंचे। वहां जिला विकास अधिकारी ने अच्छा व्यवहार नहीं किया। ठेकेदारों सतीश कुमार, मलखान सिंह, इमरान, फीस, नन्हे सिंह, तौफीक, आसिफ, यशपाल सिंह, फारुख आदि व रवि धारीवाल ने बयान में एक लाख रुपये अवैध रूप से मांगने का आरोप डीडीओ पर लगाया है ।जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया नीलामी समिति के समस्त सदस्य उपस्थित नहीं थे । प्रमुख पुत्र नीलामी हाल में बैठना चाहते थे ।इस कारण नीलामी निरस्त की गई है। यदि कोई अन्य आरोप लगा रहा है तो वो निराधार और झूठा है।