{"_id":"5aad62654f1c1ba7758b6072","slug":"181521312357-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण ध्वस्त कराया
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
मंडावर। तालाब की जमीन पर मकान बनाकर किया गया अतिक्रमण नगर पालिका ने ध्वस्त कराया। मकान को तोड़ने के लिए आरोपी को 15 दिन का समय दिया गया है। मोहल्ला शाह विलायत में राज बाबू ने तालाब की करीब 200 गज जमीन पर गलत तरीके से कब्जा कर मकान बना लिया था। राज बाबू मजदूरी करता है। किसी ने अवैध कब्जे की शिकायत कर दी थी। शनिवार को नायब तहसीलदार रामनयन सिंह और पंचायत ईओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान की बाउंड्री वाल और छप्पर तुड़वाया। इस दौरान मकान मालिक और उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। प्रशासनिक टीम ने मकान मालिक को मकान तोड़ने के लिए 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद पंचायत प्रशासन जेसीबी से मकान ध्वस्त कराएगा। इसका खर्च भी मकान मालिक से ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
