{"_id":"5a7758fc4f1c1b2d068b4a4b","slug":"181517771004-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग पर जाम से ट्रेन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग पर जाम से ट्रेन बाधित
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदक (ब्यूरो)। चंदक रेलवे फाटक पर आमने सामने से वाहन निकलने के प्रयास में आधा घंटा जाम लगा रहा। एक मालगाड़ी को आउटर पर और एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया ।
चंदक हरिद्वार मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 495/बी पर रविवार की दोपहर आमने सामने से वाहन निकलने के प्रयास में फाटक पर जाम लग गया । उस समय डाउन लाइन पर मालगाड़ी आ रही थी । फाटक पर जाम होने के कारण लाईन ब्लॉक हो गई । इसके कारण मालगाड़ी को आउटर पर रोकना पड़ा । अप लाईन पर आ रही राम नगर एक्सप्रेस को चंदक स्टेशन पर रोका गया । सूचना मिलने पर पहुंची चंदक पुलिस ने आनन फानन में जाम खुलवाया । दोनों गाड़ियां लगभग पंद्रह मिनट तक खड़ी रही । स्टेशन अधीक्षक कान्हा लाल मीणा ने बताया की फाटक पर वाहनों की वजह से जाम लग गया था । स्थानीय पुलिस की मदद से जाम खुल गया । इस कारण दो गाड़ियां बाधित हो गई ।