फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों का कर्ज होगा माफ

किसानों का कर्ज होगा माफ

Fri, 02 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
किसानों का  कर्ज होगा माफ
बिजनौर। प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना में जिले के 20 हजार से अधिक किसानों का 43.46 करोड़ रुपये का कर्ज माफ होगा। नौ बैंकों से जुड़े किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इसमें सबसे ज्यादा लाभ जिला सहकारी बैंक के किसानों को होगा।
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना में अब तक जिले के 72 हजार 562 किसानों का 469 करोड़ 70 लाख रुपये का कृषि ऋण माफ हो चुका है। अब एनपीए(नॉन परफॉर्मिंग एसेट) खाते वाले किसानों का ऋण माफ करने की कवायद चल रही है। योजना में पहले जिला सहकारी बैंक, एसबीआई, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक व यूनियन बैंक को शामिल किया गया था, लेकिन अब योजना में इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, पीएनबी को भी शामिल कर लिया गया है। कुल 20 हजार 296 किसानों का 43.46 करोड़ रुपये का कर्ज माफ हो रहा है। पात्रता में इन किसानों का चयन लगभग पूरा हो चुका है। इनमें सबसे ज्यादा किसान जिला सहकारी बैंक के हैं। जिला सहकारी बैंक के 18 हजार 246 किसानों का 26.78 करोड़ रुपये का कर्ज माफ होगा।
विज्ञापन

ऋण मोचन योजना के नोडल अधिकारी/जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार के मुताबिक योजना में पात्र किसानों का चयन लगभग पूरा हो चुका है।
ये होगी पात्रता
-किसान यूपी का निवासी हो और यूपी की बैंक शाखा से ही ऋण लिया हो।
-किसान लघु व सीमांत श्रेणी का होनी चाहिए।
-किसान का खाता आरबीआई द्वारा वर्गीकृत एनपीए श्रेणी में शामिल हो।
-खाते को 31 मार्च 2016 तक एनपीए घोषित किया जा चुका हो।
-25 प्रतिशत राशि किसान खुद खाते में जमा करेगा।
एलडीएम अजय कुमार के मुताबिक एसबीआई, यूनियर बैंक व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के खाताधारकों को भी योजना में शामिल कर लिया गया है। अब पहले से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed