{"_id":"5a4a815a4f1c1b0f788b616a","slug":"181514832218-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल चार तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल चार तक बंद
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कड़ाके की ठंड के चलते डीएम के निर्देश पर जिले के कक्षा नर्सरी से आठ तक के स्कूलों में चार जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। साल के पहले दिन ही सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते वाहनों के पहियों की रफ्तार भी धीमी रही।
बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जिले में नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में चार जनवरी तक अवकाश किया गया है। उन्होंने बताया कि आईसीएसई, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, मान्यता प्राप्त व परिषदीय स्कूलों में अवकाश किया गया है। सोमवार को स्कूल खुले जरूर थे पर बीएसए द्वारा ठंड का अवकाश करने के कारण स्कूल बंद कर दिए गए। अधिकांश स्कूलों में मिड-डे मील खिलाकर बच्चों की छुट्टी की गई। आदेश का अनुपालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय यथावत खुले रहेंगे। सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि सुबह के समय से बारिश की तरह बरसता दिखाई दिया। कोहरे के कारण बड़े वाहनों के पहियों की रफ्तार भी धीमी हो गई। दोपहर में करीब एक बजे सूर्य देवता के दर्शन हुए, पर धूप में तेजी नहीं दिखाई दी। दिनभर मौसम ठंडा रहने से और भी मौसम अधिक ठंडा होने की उम्मीद है।