{"_id":"5a414bdf4f1c1b74698c3f42","slug":"181514228703-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरोलाएं स्वावलंबन की भावना जाग्रत कर भारतीय संस्कृति के अनुरूप में कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें: रेखा राजे जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरोलाएं स्वावलंबन की भावना जाग्रत कर भारतीय संस्कृति के अनुरूप में कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें: रेखा राजे जी
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी संतानों को संस्कारवान बनाएं महिलाएं
धामपुर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से विद्या मंदिर में आयोजित बिजनौर विभाग के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का सोमवार को समापन हो गया। मातृशक्ति ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर अखिल भारतीय सह कार्यवाह रेखा राजे ने कहा कि सेविका समिति का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक महिला शाखाओं की बढ़ोत्तरी कर न केवल महिलाओं को जोड़ना है, बल्कि उनमें स्वावलंबन की भावना जाग्रत करना है।
उन्होंने कहा कि समिति की स्थापना 1936 में हुई थी। समिति की स्थापना का श्रेय समाज सेविका भगिनी लक्ष्मी देवी को जाता है। रेखा राजे ने कहा कि महिलाओं को बुजुर्गों की सेवा और उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए। महिलाएं अपने बच्चों में देश भक्ति पैदा करें। धर्म, संस्कार के प्रति बच्चों को तैयार करें। तभी बच्चे आगे चल कर महापुरुषों की श्रेणी में आएंगे और देश का भला होगा। उन्होंने समाज में अपने को बलिदान करने वाली कई वीरांगनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जब तक महिलाएं भावी पीढ़ी को संस्कारवान नहीं बनाएंगी, तब तक भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता। उन्होंने हिंदी भाषा का जीवन में अधिक से अधिक प्रयोग करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने देश के प्रति निष्ठावान होकर भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने और देश की तरक्की के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। संयोजक जिला कार्यवाह कविता रानी, विभाग कार्यवाह सुकुंज अग्रवाल, सरिता भाटिया, अलका रानी, शिवानी राजपूत, मुधमिता, कविता, अंजू रानी, शिक्षा देवी, वंदना, ज्योति, प्रीति, पालिकाध्यक्ष की धर्मपत्नी योजना गुप्ता रहीं। अभ्यास वर्ग में 125 महिलाओं ने प्रतिभाग किया।