{"_id":"5a2ed6914f1c1b156b8bba7a","slug":"181513019025-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी तर्ज पर होगी गन्ने की कटाई छिलाई व लदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी तर्ज पर होगी गन्ने की कटाई छिलाई व लदाई
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेक होगी गन्ने की कटाई, छिलाई और लदाई
बिजनौर। जिले में अब विदेशी तर्ज पर गन्ने की कटाई, छटाई और लदाई होगी। धामपुर शुगर मिल ने हाईटेक मशीन मंगाकर इसकी शुरुआत की है। इस मशीन के आने से किसान को मजदूरों की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही किसान प्रति डेढ़ हेक्टेअर 20 हजार रुपये की बचत कर सकेगा।
जिले में गन्ना मुख्य फसल है, गन्ने का बुवाई रकबा लगातार बढ़ रहा है। किसान के सामने गन्ना कटाई, छटाई और लदान की समस्या रहती है। मजदूर मिलते नही हैं, डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार अब किसान को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। धामपुर शुगर मिल ने आधुनिक हाईटेक मशीन मंगवाई है। मजदूर 30 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना छिलाई लेता है। इस मशीन से खर्च छह रुपये प्रति क्विंटल आएगा। मशीन ट्रैंच विधि से बोए गन्ने में ही उपयोगी है। जिले में अर्ली वैरायटी का गन्ने का रकबा बढ़ने से मशीन की उपयोगिता बढ़ गई है। मशीन पांच घंटे में डेढ़ हेक्टेअर गन्ना काटकर छिलाई और लदाई कर देती है। गन्ने की सूखी पत्ती को मिट्टी में मिला देगी, जो खाद का काम करेगी। उधर, यूपी के 75 जिलों में बहादरपुर शुगर मिल का गन्ना सबसे मीठा पाया गया है। मिल की आनडेट रिकवरी 11 दिसंबर को 11.65 प्रतिशत आई है। इसके बाद बूंदकी शुगर मिल की रिकवरी 11.63 है।