फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नगरपालिका परिषद का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न

नगरपालिका परिषद का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न

Thu, 23 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न
चांदपुर में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न
विज्ञापन

- 21 मतदान केंद्रों के 77 बूथों पर डाले गए वोट
फोटो समाचार -
अमर उजाला ब्यूरो
चांदपुर।
चांदपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। 62,825 मतदाताओं वाली नगरपालिका के चेयरमैन और 25 वार्ड सदस्यों को वोट देेने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। 21 मतदान केंद्रों के 77 बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

जिलाधिकारी जगतराज सिंह, एसपी प्रभाकर चौधरी ने अधिकारियों की टीम के साथ बूथों का मौका मुआयना किया। एमएम इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार के चलते मतदान देर तक जारी रहा। मतदान संपन्न होने पर प्रत्याशियों के कार्यालय पर समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही। प्रत्याशी एक दूसरे से मतदान के बारे में जानकारी लेते और अपने पक्ष की समीक्षा में जुट रहे। डीआईजी और मंडलायुक्त ने भी फीना कॉलोनी मतदान केंद्र का मौका मुआयना किया। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे मतदान केंद्रों पुलिस व्यवस्था अधिक रही। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, सीओ अंशु जैन, एसडीएम वीके सिंह, कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed