{"_id":"59f7704e4f1c1bd9538b9f0c","slug":"181509388366-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने जनहित में उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने जनहित में उठाई मांग
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। क्षेत्र की चीनी मिलों में जरूरतमंद लोगों और उनके बच्चों को रोजगार देने की व्यवस्था करने की मांग की गई।
अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय को सौंपा। जिसमें बताया गया कि भारत के संविधान में मूल अधिकारों में शोषण के खिलाफ व्यवस्था का अधिकार है। रोजगार के अभाव, महंगाई के दुष्प्रभाव से जरूरतमंदों को बचाने के लिए क्षेत्र में संचालित चीनी मिलों में जरूरतमंदों और उनके जवान बच्चों को रोजगार देना जनहित में होगा। इससे बेरोजगारी घटेगी और क्षेत्र का विकास होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में पेराई सत्र जल्द शुरू कराने, गन्ना मूल्य कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग की गई। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल में बार संघ के संयुक्त सचिव देवप्रताप सिंह, मो.आरिफ, फहीम अहमद, वसीम कुरैशी, मनीष जैन, अवधेश राजपूत, सुधीर कुमार, अनीस अहमद आदि शामिल रहे।