फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आरवीआईटी में उन्नत भारत अभियान का हुआ शुभारंभ

आरवीआईटी में उन्नत भारत अभियान का हुआ शुभारंभ

Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
आरवीआईटी में उन्नत भारत अभियान का हुआ शुभारंभ
आरवीआईटी में उन्नत भारत अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम जगतराज ने आरवीआईटी में पांच दिवसीय उन्नत भारत अभियान शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले के दस गांवों में सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर काम होगा। अभियान में चार गांवों को सेनीटेशन और धुआं रहित चूल्हा प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है।
आरवीआईटी ने आईआईटी दिल्ली और एमएचआरडी भारत सरकार के साझा प्रयास से उन्नत भारत अभियान शुरू किया है। अभियान का शुभारंभ डीएम जगतराज, वैज्ञानिक यूएन राव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके किया। अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत गांव चौकपुरी, अगरा, सुमालखेड़ी, मुकरंदपुर में धुआं रहित चूल्हा, सैनिटेशन, कम लागत के मॉडल घर और अन्य तकनीकी कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड से आए विशेषज्ञों समेत करीब 100 ग्राम प्रधान भाग ले रहे हैं। डीएम ने कहा कि ग्रामवासियों के सक्रिय सहयोग से जिला ओडीएफ हो गया है, हमने 10 गांव को चुना है, जिनमें स्वच्छता अभियान, सोलिड बेस्ट का मैनेजमेंट करना का कार्य किया शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा स्तर सुधारने के लिए प्रशासन सतत प्रयत्नशील है। स्वास्थ्य केंद्रों पर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चंडीगढ़ से आए प्रो यूएन राय ने कहा कि यदि हम प्रकृति में सुधार चाहते हैं तो पहले स्वयं में बदलाव लाना होगा। गांव में बदलाव करना होगा। तभी हमारा देश तथा समाज समृद्ध हो सकेगा। वैज्ञानिक जगत सिंह जंगली ने जलवायु परिवर्तन व वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ. एन के सिंह ने कार्यक्रम की आख्या प्रस्तुत की। प्रबंधक निदेशक सन्नी देशवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed