{"_id":"59a70b064f1c1b5e738b47a3","slug":"181504119558-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा मानदेय और बीमा योजनाओं का लाभ मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा मानदेय और बीमा योजनाओं का लाभ मांगा
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ा मानदेय, बीमा योजनाओं का लाभ मांगा
बिजनौर। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने उनको सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग के साथ साथ बीमा योजनाओं का लाभ भी दिलाने की मांग की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सत्येंद्र कुमार को सौंपा है। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन द्वारा ज्ञापन में बताया कि उनकी मांगों का सरकार द्वारा अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे आंगनबाड़ियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि केंद्रों के लिए जो धन केंद्र सरकार से आता है, उसका क्रियान्वयन प्रदेश सरकार कराती है। लेकिन केंद्र व राज्य दोनों ही आंगनबाड़ी को अपना कर्मचारी नहीं मानते हैं। ज्ञापन में आंगनबाड़ियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने व तब तक 18 हजार रुपये प्रतिमाह देने, पेंशन, जीवन बीमा का लाभ देने, आंगनबाड़ियों में से ही सुपरवाइजर का प्रमोशन देने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्रीष्मकालीन व शीतकालीन अवकाश कराने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, सुधा, प्रतिमा, अनीता, राजो, मिली, विमला आदि मौजूद रहीं।