{"_id":"5e0a44fb8ebc3e8816338c98","slug":"180-days-maternity-leave-dhampur-news-mrt4613110148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला शिक्षामित्रों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला शिक्षामित्रों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला शिक्षामित्रों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश
धामपुर (बिजनौर)। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षामित्रों का भविष्य उज्ज्वल करने की शुरूआत कर दी। प्रदेश सरकार ने सोमवार को महिला शिक्षकों की तरह से ही महिला शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की संविदा महिला शिक्षकों को 180 दिन का मानदेय सहित मातृत्व अवकाश स्वीकृत कर शासनादेश जारी कर दिया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने 30 दिसंबर को शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश में साफ किया गया है कि जिस प्रकार से शिक्षा विभाग में महिला शिक्षकों को छह माह का सवेतन मातृत्व अवकाश मिलता है। ठीक उसी प्रकार अब महिला शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कस्तूरबा बालिका गांधी विद्यालयों की शिक्षिकाओं को मानदेय सहित मातृत्व अवकाश मिलेगा। अपर मुख्य सचिव ने इसके लिए शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा लखनऊ सहित अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। इससे पहले महिला शिक्षामित्रों को तीन माह का मानदेय सहित अवकाश मिलता था। लेकिन इस अवकाश के बदले में उसके परिवार के इंटर पास सदस्य को विद्यालय में पढ़ाना पढ़ता था। शासनादेश का सुधीर चौहान, बबीता रानी, आदेश सिसौदिया, पवन चौहान, जनेंद्र कुमार, केशव त्यागी, ओमकार चौधरी आदि ने स्वागत किया है।