{"_id":"668732e41c7c0e862a0a8844","slug":"18-thousand-cctv-cameras-will-be-used-to-monitor-the-seven-kanwar-routes-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-126354-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सात कांवड़ मार्ग पर 18 हजार सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सात कांवड़ मार्ग पर 18 हजार सीसीटीवी से होगी निगरानी
Fri, 05 Jul 2024 05:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। श्रावण माह की कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों का खाका तैयार कर लिया गया है। अबकी बार सात कांवड़ मार्ग पर 18 हजार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। प्रत्येक तीन किलोमीटर पर पुलिस ड्यूटी रहेगी। कांवड़ियों के वेष में भी पुलिसकर्मी कांवड़ कंधे पर रखकर ड्यूटी करेंगे।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने कांवड़ यात्रा के चलते जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 60 सब सेक्टर में बांट दिया है। ट्रैफिक डायवर्जन का भी प्लान तैयार है, जिसे कांवड़ियों की आवाजाही होने पर लागू कर दिया जाएगा। साथ ही सात कांवड़ मार्ग की बात करें तो इन रास्तों में करीब 1700 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। उधर, कोतवाली देहात में ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है, ऐसे में वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में कोतवाली में और नहटौर मार्ग पर अधिक सतर्कता बरतने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
कांवड़ मार्ग में इस बार सीसीटीवी भी लगवाए गए हैं। जिससे कांवड़ मार्ग पर कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जा सके। इस बार सीसीटीवी की संख्या बढ़कर 18 हजार हो गई है।
विज्ञापन
- प्रशासन ने भी कसी कमर
एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने वन विभाग को निर्देश जारी किए हैं। जिनमें कहा गया कि कांवडियों के आवागमन को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सड़कों के किनारे पर खड़े पेड़ों के अधिक झुके होने के कारण उनकी टहनियों को कटवाया जाए। कांवड़ वाले रास्तों पर जंगली जानवरों तथा गुलदार आदि के आने का भय हो तो उन पर साइन बोर्ड लगाया जाए। जिससे कांवडियों को सचेत कर सकें कि उन रास्तों पर अकेले ना जाएं।