{"_id":"62b35b7c710c7a6b80032061","slug":"18-centers-set-up-for-b-ed-entrance-examination-in-the-district-bijnor-news-mrt593980156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए 18 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए 18 केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए 18 केंद्र
बिजनौर। जिले के 18 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें 8000 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला नोडल कोआर्डिनेटर डॉ. अजय कुमार सिंह राणा के अनुसार प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी है। परीक्षा छह जुलाई को होगी। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय समेत 20 किलोमीटर की परिधि में हैं, डिग्री कॉलेजों व इंटर कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिला नोडल कोआर्डिनेटर तथा वर्धमान कॉलेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार सिंह राणा ने बताया कि आयोजक रुहेलखंड विश्वविद्यालय से 18 केंद्रों पर 8000 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आवंटित हैं। परीक्षा दो पाली में है। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक है। शासन ने राजकीय डिग्री कॉलेज शेरकोट के प्रधानाचार्य डॉ. विशाल दूबे को उप नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। परीक्षा में 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। विश्वविद्यालय के दो आब्जर्वर हर परीक्षा केंद्र पर रहेंगे। इस प्रकार नौ पर्यवेक्षक तैनात हैं। परीक्षा के प्रश्नपत्र ट्रेजरी में डबल लॉक में रखने की व्यवस्था रहेगी।
ये हैं परीक्षा केंद्र
जिला मुख्यालय पर वर्धमान कॉलेज बिजनौर में तीन परीक्षा केंद्र तथा आरडीबी कॉलेज बिजनौर में दो परीक्षा केंद्र हैं। आरजेपी इंटर कॉलेज, केपीएस इंटर कॉलेज, बीआईसी, आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी तथा राजकीय पालिटेक्निक परीक्षा केंद्र हैं। इनके अतिरिक्त हल्दौर में सीडी इंटर कॉलेज, आरएचएस इंटर कॉलेज, झालू में जीजीआईसी व हृदयानंद इंटर कॉलेज तथा मंडावली में किसान इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र हैं। किरतपुर में एमएम इंटर कॉलेज तथा हिंदू इंटर कॉलेज शामिल हैं।