{"_id":"5cb4d041bdec221473375bd0","slug":"171555353665-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरावाला के लोगों का सीएचसी पर आना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरावाला के लोगों का सीएचसी पर आना जारी
विज्ञापन
चमरावाला गांव के दस लोग और बीमार
नगीना। गांव चमरावाला में चार दिन पूर्व विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी 10 लोग उल्टी दस्त की शिकायत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, हालांकि स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
11 अप्रैल को गांव चमरावाला निवासी सुनील कुमार की बेटी की बरात आई थी। इसमें गांव वालों की दावत थी। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने दावत मेें उड़द की दाल और चावल खाए थे। इसके बाद से करीब 40 लोग बीमार हो गए थे। दो दिन में यह संख्या बढ़कर 56 हो गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। वहां से स्थिति में सुधार होने पर कुछ लोगों को छुट्टी दे दी गई थी, जबकि दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन दिन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों का आना जारी है। सोमवार को तनु 14 पुत्री हेमराज, लवी तीन, आरोही छह, पिंकी 26 पुत्रगण ललन कुमार, विनीत 16 पुत्र महेंद्र, घसीटा 70, इस्माइल 60, पारुल 20 पुत्री थम्मन सिंह, हितांशी छह पुत्री ओमपाल, प्रशांत 14 पुत्र दीपचंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। वहां पर सभी का इलाज जारी है। चिकित्सा प्रभारी फैज हैदर जैदी ने बताया की सभी दस लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है। सीएमओ शरद कुमार त्यागी ने बताया कि गांव में उपचार के लिए दो टीम लगाई हैं। दोनों टीम हर दिन की स्थिति से उन्हें अवगत करा रही हैं। इसके अलावा नगीना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में उपचार के लिए पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वे खुद गांव में जाकर ग्राउंड रिपोर्ट लेंगे।