फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ... ऐ मां तेरी दुआ से बुरा वक्त टल गया

... ऐ मां तेरी दुआ से बुरा वक्त टल गया

Sun, 24 Mar 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
... ऐ मां तेरी दुआ से बुरा वक्त टल गया
... ऐ मां तेरी दुआ से बुरा वक्त टल गया
विज्ञापन

नहटौर। उर्दू अदब के तत्वावधान में होली मिलन के उपलक्ष्य में शेरी नशिस्त मौहल्ला ईदगाह निवासी अकील अंसारी के आवास पर आयोजित की गई। नशिस्त का उद्घाटन समाजसेवी हाफिज अथर हसन, सुधाराज सिंह डवास और नवाजिश अली ने संयुक्त रूप से शमा रोशन कर किया। नशिस्त का आगाज शम्स नहटौरी की नात ए पाक से हुआ।

अकबर नहटौरी ने कुछ यूं कहा ‘दुशमनों का यू हीं नाम बदनाम है, जख्म जब भी मिले दोस्तों से मिले’। आलम देहल्वी ने ‘उम्र कम पड़ गई अहसान उतारे न गए, जिन्दगी तेरी इनायत ने सोने न दिया’, अल्ताफ अंसारी ने ‘दुश्मन ने तो मिटाने में कोई कमी न की, ऐ मां तेरी दुआ से बुरा वक्त टल गया, शम्स नहटौरी ने ‘मुद्दतों हुआ यूं भी सूखी रोटियां हमने, रात को भिगोदी है और सुबह खा ली है’, खुर्शीद अनवर ने ‘खामी उसमें जरूर है कोई, ऐब जो दूसरों में ढूंढता है’, शाद फरीदी ने ‘जुल्म की यह आखिरी मंजिल है कर देना रकम, जब किसी मासूम के हाथों में पत्थर देखना’, देहरादून के बदरूद्दीन जिया ने ‘अमीरे शहर के कब तक कसीदे लिखोगे, कभी गरीब के अश्कों में भी डुबाओ कलम’ सुना कर खूब वाहवाही लूटी। इनके अलावा अकील अंसारी, बेदिल कलकत्तवी, काजी शिराज आदि ने भी अपने कलाम से महफिल को रौनक बख्शी। नशिस्त की सदारत हसन और निजामत आलम देहलवी ने की। इस मौके पर डा अजहर, महराब अहमद, रईस उस्मानी, जावेद इकबाल, शादाब आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed